प्रतापगढ़ घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Updated on 09-12-2024 06:54 PM
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में  बलवीरसिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व श्री सुनील कुमार जाखंड पुलिस उप अधीक्षक वृत्त पीपलखूंट के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सुहागपुरा श्री रमेशचन्द्र उ.नि. के नेतृत्य में पुलिस टीम द्वारा घर में घुस कर मारपीट के मामले में वाछिंत 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण दिनांक 14.10.2024 को प्रार्थी रूपेश पिता मांगीलाल जाति मेघवाल उम्र 34 साल निवासी सेमलिया खुर्द थाना सुहागपुरा ने रिपोर्ट पेश की कि रात्रि में करीब 10 बजे मेरे अंकल रतनलाल पिता उदा जी मेघवाल घर पर सो रहे थे। उनके घर पर उनकी पत्नि व परिवार वाले सब थे। तभी अप्रार्थीगण रूपा पिता रखीया मीणा निवासी साण्डनी इनके साथ 10-15 लोग ओर थे। उसमे औरते भी रूपा के साथ आई थी। पहले रतनलाल ने मेरे अंकल के घर पर पत्थर फेकें और घर के अन्दर घुस गए और मेरे अकंल और उनके परिवार वालो से झगडा करने लगे व मेरे अंकल के साथ मारपीट की और उनको मारते मारते अपने साथ ले गए। मेरे अंकल व उनके परिवार वालो को अप्रार्थीगणो से जान माल का खतरा है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 152/2024 धारा 189 (2),115(2),331 (6) बीएनएस में दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।

टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बंसल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार टीम का गठन किया गया। प्रकरण में वाछित अभियुक्तों की तलाश की गयी। अभियुक्तगण सकुनत से रूहपोश हो फरार चल रहे थे। आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया दौराने अनुसंधान गठित टीम द्वारा प्रकरण वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

1. रूपा पिता रकिया मीणा उम्र 50 साल निवासी साण्डनी थाना सुहागपुरा 2. उंकार पिता रकिया मीणा उम्र 58 साल निवासी साण्डनी थाना सुहागपुरा 3. प्रकाश पिता उंकार मीणा उम्र 22 साल निवासी साण्डनी थाना सुहागपुरा 4. राजमल पिता कसना मीणा उम्र 28 साल निवासी साण्डनी थाना सुहागपुरा 5. नानालाल पिता रकिया मीणा उम्र 32 साल निवासी साण्डनी थाना सुहागपुरा

गठित पुलिस टीम -

1.  रमेशचन्द उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सुहागपुरा

2.  पुनमचन्द हैड कानि 550 थाना सुहागपुरा 3.  नानुराम कानि नं. 40 थाना सुहागपुरा

4.  शम्भुलाल कानि 731 थाना सुहागपुरा

5.  भगवानलाल कानि 609 थाना सुहागपुरा

6.  धुलचन्द्र कानि 157 थाना सुहागपुरा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 December 2025
आज एकादशी से 1 जनवरी तक लगातार होंगे श्याम दर्शन,भीड़ के मद्देनजर मंदिर कमेटी ने लिया फैसला, 30,31 दिसम्बर व 1 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के पट,…
 09 December 2024
प्रतापगढ़, 9 दिसम्बर। जयपुर में सोमवार को राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के…
 09 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में  बलवीरसिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व श्री सुनील कुमार जाखंड पुलिस उप अधीक्षक वृत्त पीपलखूंट के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सुहागपुरा…
 05 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड अभियान के तहत बलवीरसिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व  गजेन्द्रसिंह राव पुलिस उप…
 03 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  बलवीर सिंह एवं  नानालाल सालवी वृत्ताधिकारी वृत्त धरियावद के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना पारसोला श्री मेमजी गरासिया…
 03 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत्  बलवीरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं वृताधिकारी वृत अरनोद…
 30 November 2024
*राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति ने किया निरीक्षण*प्रतापगढ़ 30 नवंबर। राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने बाल अधिकारिता विभाग…
 29 November 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार के तहत  बलबीर सिंह मीणा अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं  गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में…
 07 August 2024
विशेष संवाददाता ईश्वर जलोदिया खुर्द की रिपोर्टरात्रि हरियाली अमावस्या के दिन 4/8/2024 रविवार रात्रि ग्राम जलोदिया खुर्द मे एक वानर राज को कुछ कुत्तो ने काट लिया ,ग्राम वासियो की…
Advt.