प्रतापगढ़ 377 किलो 250 ग्राम अवैध डोडाचुरा एवं एक बोलेरो पिकअप को किया जब्त जब्त डोडाचुरा की अनुमानित कीमत 56 लाख 58 हजार रूपये

Updated on 03-12-2024 07:03 PM
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत्  बलवीरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं वृताधिकारी वृत अरनोद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी थाना अरनोद  हजारीलाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक बोलेरो पिकअप से 19 कट्टे में 377 किलो 250 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त किया जाकर थाना अरनोद पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 56 लाख 58 हजार रूपये है।

घटना का विवरणः- दिनांक 03.12.2024 को थानाधिकारी अरनोद मय जाप्ते द्वारा चाचाखेडी बांध

की पुलिया पर गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान पुलिस जाप्ते को एक बोलेरो पिकअप रोड पर खडी दिखाई दी। पिकअप संदिग्ध अवस्था में होने से थानाधिकारी मय जाप्ता ने आस पास तलाश की तो पुलिया के दोनों तरफ चाचाखेडी बांध का पानी भरा होकर आसपास कोई भी दिखाई नहीं दिया। जिस पर बोलेरो पिकअप रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 43 जी 4202 की तलाशी ली गयी तो प्लास्टिक के काले रंग के 19 क‌ट्टो में कुल 377 किलो 250 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा पाया गया। जिसके बारे में थानाधिकारी द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अफीम डोडाचुरा को जब्त कर पिकअप को जब्त किया गया तथा थाना अरनोद पर प्रकरण धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान श्री अरूण खांट उ. नि. थानाधिकारी थाना कोटडी के जिम्मे किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

गठित पुलिस टीम-

1.  हजारीलाल पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना अरनोद।

2.  ओमप्रकाश स.उ.नि. थाना अरनोद।

3.  शिवलाल स.उ.नि. थाना अरनोद।

4.  दिनेश कुमार कानि 367 थाना अरनोद।

5.  नितेश कुमार कानि. 236 थाना अरनोद।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 December 2025
आज एकादशी से 1 जनवरी तक लगातार होंगे श्याम दर्शन,भीड़ के मद्देनजर मंदिर कमेटी ने लिया फैसला, 30,31 दिसम्बर व 1 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के पट,…
 09 December 2024
प्रतापगढ़, 9 दिसम्बर। जयपुर में सोमवार को राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के…
 09 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में  बलवीरसिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व श्री सुनील कुमार जाखंड पुलिस उप अधीक्षक वृत्त पीपलखूंट के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सुहागपुरा…
 05 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड अभियान के तहत बलवीरसिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व  गजेन्द्रसिंह राव पुलिस उप…
 03 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  बलवीर सिंह एवं  नानालाल सालवी वृत्ताधिकारी वृत्त धरियावद के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना पारसोला श्री मेमजी गरासिया…
 03 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत्  बलवीरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं वृताधिकारी वृत अरनोद…
 30 November 2024
*राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति ने किया निरीक्षण*प्रतापगढ़ 30 नवंबर। राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने बाल अधिकारिता विभाग…
 29 November 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार के तहत  बलबीर सिंह मीणा अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं  गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में…
 07 August 2024
विशेष संवाददाता ईश्वर जलोदिया खुर्द की रिपोर्टरात्रि हरियाली अमावस्या के दिन 4/8/2024 रविवार रात्रि ग्राम जलोदिया खुर्द मे एक वानर राज को कुछ कुत्तो ने काट लिया ,ग्राम वासियो की…
Advt.