प्रतापगढ़ /एनसीबी अधिकारी पर एसिड अटैक मामले में 01 महिला अभियुक्ता व 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Updated on 29-11-2024 06:04 PM
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार के तहत  बलबीर सिंह मीणा अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं  गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रतापगढ  दीपक बंजारा पुनि० की टीम द्वारा दिनांक 29. 11.2024 को एनसीबी अधिकारी के उपर एसिड फेंकने के मामले में अभियुक्तगण सुश्री खुशी पुत्री पवन राव निवासी प्रतापगढ़ व प्रियांशु पिता दिनेशचन्द्र तेलगार निवासी प्रतापगढ को डिटेन कर बाद पुछताछ के गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरणः- दिनांक 29.11.2024 को श्री महेन्द्रपाल सिंह पिता गोविंद सिंह सिसोदिया उम्र 52 साल निवासी सांतनु विहार पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर मप्र० ने उपस्थित थाना हो रिपोर्ट दर्ज करवायी की दिनांक 28.11.2024 को समय करीब 03.00 पीएम पर सूचना मिली की मेरे पुत्र हर्षवर्धन को प्रतापगढ़ की खुशी राव व उसके साथी प्रियांशु राठौर निवासी प्रतापगढ़ द्वारा जान से मारने की नियत से एसिड से हमला कर उसकी कार का एक्सीडेंट कर दिया। वगैरा पर प्रकरण संख्या 574/2024 धारा 118 (2), 124 (1), 109,61 (2) (ए) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः घटना के बारे में थानाधिकारी थाना प्रतापगढ द्वारा  पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये थानाधिकारी प्रतापगढ़ को तुरंत टीम गठन के निर्देश दिये गये। थानाधिकारी थाना प्रतापगढ़ द्वारा टीम का गठन किया जाकर वांछित आरोपी खुशी राव व उसके साथ प्रियांशु राठौर को डिटेन कर पुछताछ की गयी जिसमें उन्होनें बताया की दिनांक 28.11.2024 को खुशी राव व उसके साथी प्रियांशु राठौर ने मिलकर हर्शवर्धनसिंह पर एसिड अटेक कर जान से मारने की योजना बनाकर दोनो प्रतापगढ़ से मोटरसाईकिल से रवाना होकर बगवास से आगे चितौडगढ रोड पर पहुंचे। जहां पर खुशी को प्रियांशु ने छोड दिया और उसको बताया की तु हर्शवर्धन के साथ उसकी कार में पीछे बैठ जाना और उसे बातों में उलझाकर उस पर ऐसिड से हमला कर देना। मैं तेरे सपोर्ट के लिये पीछे पीछे आता रहूंगा। दोनों ने प्लान के अनुसार
हर्शवर्धनसिंह को चित्तोडगढ़ रोड पर बुलाया और खुशी हर्शवर्धन सिंह की ग्रांड विटारा कार में बैठ गई और आगे चलने को कहा हर्शवर्धन सिंह कार से चल रहा था खुशी राव कार में पीछे एक बैग लेकर बैठी हुई थी और अपने साथी प्रियांशु राव को मैसेज करते हुये अपडेट दे रही थी। जिसकी भनक हशवर्धन सिंह को लगी तो उसने गाडी वापस प्रतापगढ़ की तरफ घुमाने लगा। इतने में खुशी राव ने अपने बैग से एसिड की बोतल निकालकर हर्शवर्धन पर एसिड डाल दिया तथा अपने साथ लाई लकडी से हशवर्धन के सीने पर हमला किया। हशवर्धन द्वारा गाडी के ब्रेक लगाने से पीछे पीछे आ रहा प्रियांशु राव मोटरसाईकिल सहित हर्शवर्धन की कार में टकरा गया। टक्कर लगने से कार का पीछे का कांच टूट गया और प्रियांशु के सिर में चोट लगी। घटना में प्रयुक्त एसिड अभियुक्त प्रियांशु द्वारा खरीद कर ले जाना स्वीकार किया गया। दोनों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार बांसवाडा से मोबाइल फोरेंसिक युनिट बुलवाई जाकर हषवर्धन की ग्रांड विटारा कार से साक्ष्यों का संकलन किया गया। गाडी से एसिड की बोतल एवं एक लकडी जिसमें किलें लगी हुई है, को जब्त किया जाकर अभियुक्तगण खुशी और प्रियांशु को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता

01 खुशी पुत्री पवन राव निवासी एरियापती प्रतापगढ पुलिस थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ 02 प्रियांशु पिता दिने ाचन्द्र तेलगार निवासी आँसीया विहार पुलिस थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ़।

गठित पुलिस टीम



 दीपक बंजारा पुनि० थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापगढ़।  लक्ष्मणलाल उनि पुलिस थाना प्रतापगढ़।

 पंकज पाटीदार कानि 214 साईबर सैल प्रतापगढ़।

 जोगाराम कानि 124 पुलिस थाना प्रतापगढ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 December 2025
आज एकादशी से 1 जनवरी तक लगातार होंगे श्याम दर्शन,भीड़ के मद्देनजर मंदिर कमेटी ने लिया फैसला, 30,31 दिसम्बर व 1 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के पट,…
 09 December 2024
प्रतापगढ़, 9 दिसम्बर। जयपुर में सोमवार को राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के…
 09 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में  बलवीरसिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व श्री सुनील कुमार जाखंड पुलिस उप अधीक्षक वृत्त पीपलखूंट के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सुहागपुरा…
 05 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड अभियान के तहत बलवीरसिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व  गजेन्द्रसिंह राव पुलिस उप…
 03 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  बलवीर सिंह एवं  नानालाल सालवी वृत्ताधिकारी वृत्त धरियावद के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना पारसोला श्री मेमजी गरासिया…
 03 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत्  बलवीरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं वृताधिकारी वृत अरनोद…
 30 November 2024
*राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति ने किया निरीक्षण*प्रतापगढ़ 30 नवंबर। राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने बाल अधिकारिता विभाग…
 29 November 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार के तहत  बलबीर सिंह मीणा अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं  गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में…
 07 August 2024
विशेष संवाददाता ईश्वर जलोदिया खुर्द की रिपोर्टरात्रि हरियाली अमावस्या के दिन 4/8/2024 रविवार रात्रि ग्राम जलोदिया खुर्द मे एक वानर राज को कुछ कुत्तो ने काट लिया ,ग्राम वासियो की…
Advt.