*राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति ने किया निरीक्षण*
प्रतापगढ़ 30 नवंबर। राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह, शिशु गृह एवं तपस् संस्थान द्वारा संचालित विशेष विद्यालय एवं पुर्नवास गृह का शनिवार को निरीक्षण किया। उनके द्वारा संस्थाओं का अवलोकन करते हुए बच्चों को प्रदत्त सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक के. के. चंद्रवंशी ने बताया कि माननीय न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने परिसर में पौधारोपण किया और बालकों के साथ संवाद करते हुए संस्था की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संस्था में शून्य से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के लिये शिशु गृह (राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी) संचालित है। न्यायाधिपति ने संस्था के बच्चों से मुलाकात की। जिले में संचालित संस्थों की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होने स्टाफ से बाल संरक्षण के पुनीत कार्यो को पूर्ण निष्ठा करने का आह्वान किया। राजकीय सम्प्रेक्षण एवं ंिकशोर गृह, प्रतापगढ़ में न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग का सर्वप्रथम पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात् गृह में कार्यरत विनिता सिंधल एवं विष्णु प्रजापत द्वारा माननीय न्यायाधिपति का तिलक कर स्वागत ंिकया। न्यायाधिपति का गृह विजिट के दौरान उपस्थित ओमी पुरोहित, जिला एवं सेशन न्यायाधीश, प्रतापगढ़, केदारनाथ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़, योगेशच्रंद यादव, अपर सेशन न्यायाधीश प्रतापगढ़, रामकन्या सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़, प्रेक्षा झुनझुनवाला, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, ंिकशोर न्याय बोर्ड, प्रतापगढ़, विनित कुमार बसंल, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, परसाराम सैनी, कार्यवाहक जिला कलक्टर, प्रतापगढ़, थानाधिकारी, दीपक कुमार बंजारा, प्रतापगढ़, उपखण्ड अधिकारी, प्रतापगढ़, बाल कल्याण समिति प्रतापगढ़ से अध्यक्ष/सदस्य मुकेश नागदा, मुकेश चारण, गजेन्द्र पालीवाल,
दीपा सांखला, ंिकशोर न्याय बोर्ड, सदस्य मन्नालाल गुर्जर, राकेश चौधरी, सलाहकार, यूनीसेफ स्टेट हेड, राजकीय सम्प्रेक्ष गृह अधीक्षक लोगर लाल मीणा एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
*ये भी रहे मौजूद*
राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के वरिष्ठ सलाहकार राकेश कुमार चौधरी एवं कृष्णा वैष्णव, डॉ संजय कुमार निराला, बाल संरक्षण विशेषज्ञ युनिसेफ सिन्धु बिनुजीत, बाल संरक्षण सलाहकार युनिसेफ मौजूद रहे।