जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड अभियान के तहत बलवीरसिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व गजेन्द्रसिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रतापगढ श्री दीपक कुमार बन्जारा पुनि० की टीम द्वारा दिनांक 04.12.2024 को बडी आमली फंटा अरनोद रोड पर नाकाबंदी के दौरान रामप्रसाद पिता कमलचन्द मीणा उम्र 19 साल निवासी आमलीखेडा थाना प्रतापगढ़ के कब्जे से अवैध 252.46 ग्राम ब्राउनशुगर को जब्त कर अभियुक्त रामप्रसाद को गिरफ्तार कर थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 576/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अभियुक्त से अनुसंधान जारी है। जब्त ब्राउनशुगर की अनुमानित कीमत 50 लाख 40 हजार रूपये है।
टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः- दिनांक 04.12.2024 को प्रतापगढ़ थाना पुलिस द्वारा बडी आमली फंटा अरनोद रोड पहुंचकर नाकाबंदी शुरू की। दौराने नाकाबंदी आमलीखेडा की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। जिनको पुलिस जाप्ते द्वारा रोकने पर मोटरसाईकिल के पीछे बैठा व्यक्ति उत्तर कर भाग गया तथा मोटरसाईकिल चालक को पकडा व नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम रामप्रसाद पिता कमलचन्द मीणा उम्र 19 साल निवासी आमलीखेडा थाना प्रतापगढ़ होना बताया एवं भागने वाले का नाम संजय पिता हिरालाल मीणा बताया। उक्त रामप्रसाद के पास कोई संदिग्ध वस्तु होने की आशंका होने से तलाशी ली गई तो रामप्रसाद के पहने हुए जैकेट के अंदर एक प्लास्टिक की थैली में दो जोडी सेंडल मिले। पुलिस टीम द्वारा सेंडल को चैक किया तो सेंडलों की शोल (तले) के अंदर स्कीम बनाकर दो प्लास्टिक की थैली में अवैध ब्राउनशुगर होना पाया गया। जिस पर ब्राउनशुगर का वजन किया गया तो कुल 252.46 ग्राम हुआ। जिसके बारे में जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अभियुक्त रामप्रसाद मीणा को गिरफ्तार कर ब्राउनशुगर को जब्त कर थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 576/2024 थारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अभियुक्त रामप्रसाद मीणा से अनुसंधान जारी है एवं बरामद अवैध ब्राउनशुगर के संबंध में पुछताछ जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता रामप्रसाद पिता कमलचन्द मीणा उम्र 19 साल निवासी आमलीखेडा थाना प्रतापगढ़
गठित पुलिस टीम
1. दीपक कुमार पुनि० थानाधिकारी थाना प्रतापगढ 2. लक्ष्मण लाल उनि० पुलिस थाना प्रतापगढ
रामावतार सउनि पुलिस थाना प्रतापगढ
3. कानि. 263 पुलिस थाना प्रतापगढ।
4. मानसिंह सोनु कानि. 288 पुलिस थाना प्रतापगढ़।
5. 6. राजवीर कानि 73 पुलिस थाना प्रतापगढ़।
7. गोविन्द कानि. 747 पुलिस थाना प्रतापगढ़।
8. मुकेश कानि.372 पुलिस थाना प्रतापगढ़।