विशेष संवाददाता ईश्वर जलोदिया खुर्द की रिपोर्ट
रात्रि हरियाली अमावस्या के दिन 4/8/2024 रविवार रात्रि ग्राम जलोदिया खुर्द मे एक वानर राज को कुछ कुत्तो ने काट लिया ,ग्राम वासियो की सहायता से वानर राज को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया पर ज्यादा पर कुत्तो के ज्यादा काटने से वानर राज की मौत हो गई ! 5 अगस्त सुबह सभी ग्राम वासियो ने हनुमान जी के प्रतिक वानर राज की विधि अनुसार ग्राम मे वानर राज की शवयात्रा निकाली गइ व विधि अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया!और 7 अगस्त को सुबह ग्राम वासियो के सहयोग से वानर राज का उठावना करके भंवर माता मे वानरो को फल बिस्कुट व खाद्य सामग्री से बंदरो को भोजन करवाया गया!