जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ बलवीर सिंह एवं नानालाल सालवी वृत्ताधिकारी वृत्त धरियावद के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना पारसोला श्री मेमजी गरासिया उ.नि. के नेतृत्व में व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः- दिनांक 20.11.2024 को प्रार्थी श्रेणिक कुमार वगेरिया हाल मुकाम पारसोला ने रिपोर्ट दी की मेरी जमलावदा गांव में किराणा की दुकान है। आज शाम को मैं दुकान बंद करके और दुकान का कलेक्शन 25000 रूपये लेकर घर आ रहा था कि रास्ते में नयाखेडा पहुंचा और 04 लड़के दो पल्सर गाडी ले कर रोड पर रास्ते मे खड़े थे जिन्होंने मुझे रोका व गाडी की चाबी ले ली तथा मेरे पर्स में पडे करीब 25000 रुपये छीनकर ले कर भाग गये रिपोर्ट करता हूं की कानूनी कार्यवाही करे। वगैराह रिपोर्ट पर थाना पारसोला पर प्रकरण संख्या 193/2024 धारा 304 (4) बी.एन.एस में दर्ज कर
अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः थानाधिकारी द्वारा घटना के सबंध में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु थानाधिकारी पारसोला को टीम के गठन के निर्देश दिये गये। टीम का गठन किया जाकर थाना सर्कल में अज्ञात मुल्जिमानों की तलाश की गई। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। दौराने तलाश गोपनीय सुचना य साईबर सैल की तकनीकी सहायता से एक अभियुक्त को डिटेन किया मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया है। जिस पर अभियुक्त को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से थाना पारसोला और अन्य थानों की कई वारदाते खुलने की संभावना है। अभियुक्त से पुछताछ जारी है एवं साथी अभियुक्तों की तलाश जारी है।गठित टीमः-
01 . भेमजी गरासिया उ०नि० थानाधिकारी थाना पारसेला
3. हरिलाल स.उ.नि थाना पारसोला
2. नाथुसिंह स.उ.नि थाना पारसोला (विशेष भुमिका) 4. महेश चन्द्र हैड कानि. 394 थाना पारसोला। 5. आजादसिंह हैडकानि. 525 थाना पारसोला (विशेष भुमिका) 6. रमेश चन्द्र कानि न 644 जिला साईबर सैल प्रतापगढ 7. सुमतिलाल कानि. 744 थाना पारसोला। 8. भंवरलाल कानि. 489 थाना पारसोला। 9. सुरजमल कानि. 649 थाना पारसोला। 10. परमजीतसिंह कानि. 248 थाना पारसोला 11. भजनलाल कानि. 101