प्रतापगढ,27 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाले मतदान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जिलेभर में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया और मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलवाई गई।
ली मतदान की शपथ
इसी क्रम में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्था व अन्य शिक्षण संस्थाओं में नव मतदाताओं को वीएचए सहित अन्य मतदाता संबंधी एप्स की जानकारी दी और साथ ही एपीसी कॉलेज,एलबीएस कॉलेज एवं महिला विद्या मंदिर शिक्षक- प्रशिक्षण कॉलेज में छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलवाई गई।
उल्लेखनीय है की विधानसभा आमचुनाव 2023 में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलेभर में जिला स्वीप कार्ययोजना के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसके अन्तर्गत पोस्टर, रंगोली, स्टीकर, शपथ, संकल्प पत्र व अन्य गतिविधियों के माध्यम से मतदान की प्रेरणा दी जा रही है।