भाजपा के प्रति बढ रहा विश्वास, मनासा में फिर होगी विजय - श्री मारू

Updated on 05-11-2023 08:03 PM



मनासा। भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ रहा है और यहीं विश्वास एक बार भी भाजपा की सरकार बनाएगा। रविवार को मनासा से भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध माधव मारू ने कुकडेश्वर मंडल के ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया और मतदाताओं से संवाद कर भाजपा सरकार में मिल रही जन कल्याणकारी योजनाओं को निरंतर जारी रखने के लिए पुनः जीत का आशीर्वाद मांगा। मारू ने जनसंपर्क कर गांव गांव चौपाल पर ग्रामीणों से संवाद किया। रतनपुरा में खुली जीप में बैठकर जनसंपर्क किया। ढोढर से जनसंपर्क का शुभारंभ हुआ। मारू ने ग्रामीणों संवाद करते हुुए कहा लाड़ली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का काम  भाजपा सरकार ने किया है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। गरीबों का  मुफ्त राशन देने का काम भाजपा सरकार कर रही है वहीं किसानों को सम्मान स्वरूप सम्मान निधि मिल रही है। भाजपा सरकार में हर वर्ग को साधा और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजना का लाभ पहुंचाने का काम किया है। मनासा में भी 5 साल में जो विकास हुआ वह आज तक कभी किसी ने नहीं कराया। आज कांग्रेस के जो प्रत्याशी वोट मांग रहे है वह कल मनासा के विधायक रहे है मंत्री भी रहे लेकिन मनासा को दिया कुछ नहीं।  इसलिए हमें इन्हे सबक सिखाना है ओर एक बार पुनः भाजपा को विजयी बनाना है। दिनभर में श्री मारू ने हामाखेड़ी, दुधीखेड़ा, नई ननोर, झिझरखेड़ा, गोंधियाखेड़ी, रतनपुरा, दांता, जुनापानी, अमरपुरा, जुनापानी, धउखेड़ी, फुलपुरा, कड़ी खुर्द, आमदखेड़ी, मनोटी, हतुनिया, कुडालिया, चिकली, गणेशपुरा, गुजरत आदि गांवों में  जनसंपर्क किया। 
जूनापानी में सांसद ने किया जनसंपर्क 
श्री मारू के समर्थन में जूनापानी और आसपास के गांवो में सांसद सुधीर गुप्ता ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया और मारू को एक बार पुनः जीत का आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सर्मथकों की भीड़ उमड़ी। सभी ने मारू को जीताने का संकल्प लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 December 2025
आज एकादशी से 1 जनवरी तक लगातार होंगे श्याम दर्शन,भीड़ के मद्देनजर मंदिर कमेटी ने लिया फैसला, 30,31 दिसम्बर व 1 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के पट,…
 09 December 2024
प्रतापगढ़, 9 दिसम्बर। जयपुर में सोमवार को राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के…
 09 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में  बलवीरसिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व श्री सुनील कुमार जाखंड पुलिस उप अधीक्षक वृत्त पीपलखूंट के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सुहागपुरा…
 05 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड अभियान के तहत बलवीरसिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व  गजेन्द्रसिंह राव पुलिस उप…
 03 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  बलवीर सिंह एवं  नानालाल सालवी वृत्ताधिकारी वृत्त धरियावद के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना पारसोला श्री मेमजी गरासिया…
 03 December 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत्  बलवीरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं वृताधिकारी वृत अरनोद…
 30 November 2024
*राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति ने किया निरीक्षण*प्रतापगढ़ 30 नवंबर। राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने बाल अधिकारिता विभाग…
 29 November 2024
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार के तहत  बलबीर सिंह मीणा अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं  गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में…
 07 August 2024
विशेष संवाददाता ईश्वर जलोदिया खुर्द की रिपोर्टरात्रि हरियाली अमावस्या के दिन 4/8/2024 रविवार रात्रि ग्राम जलोदिया खुर्द मे एक वानर राज को कुछ कुत्तो ने काट लिया ,ग्राम वासियो की…
Advt.