जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटीयों के धरपकड़ अभियान के तहत श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्री धनफुल मीणा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त धरियावद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी थाना पारसोला श्री रमेशचन्द्र उनि के नेतृत्व में टीम द्वारा माननीय न्यायालय श्रीमान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धरियाबाद जिला प्रतापगढ़ (राज) के मुकदमा नंबर 74 / 2016 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारटी प्रभुलाल पिता राया मीणा निवासी मेहन्दी खेडा थाना देवगढ़ जिला प्रतापगढ़ (राज) तथा माननीय न्यायालय श्रीमान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धरियाबाद जिला प्रतापगढ़ (राज) के नुकदमा नंबर 496 / 2018 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी कसना पिता मानीया मीणा निवासी आड़ कांकराफला थाना देवगढ़ जिला प्रतापगढ़ (राज) को रतलाम (म.प्र.) से दिनांक 24.102023 शान को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गठीत पुलिसटीम :-
1. श्री रमेशचन्द्र उनि थानाधिकारी थाना पारसेला ।
2.
श्री मुकेश कुमार हैडकानि 445 थाना पारसोला ।
3. श्री ललीत कुमार कानि. 600 थाना पारसोला । 4. श्री भजनलाल कानि. 101 चौकी मुगाणा थाना पारसोला ।
5. श्री दिनेशकुमार कानि. 367 थाना पारसोला ।