करते हुये अचलपुर केजीबीवी ने जनरल चैम्पियनशिप प्राप्त की समापन समारोह में छाया चौबीसा सहायक निदेशक ने विजेताओं बालिकाओं को बधाई देते हुये कहा कि पानी में ज्यू रंग मिले सफलताएं मिल जाती है। प्रेरक प्रसंग के माध्यम से बालिकाओं को प्रोत्साहित किया इसी क्रम में जिला साक्षरता अधिकारी भैरूलाल मीणा ने आयोजक व निर्णायकों की भूरी भूरी प्रशंसा कर कहा हौंसला बुलंद हो मंजिल दूर नहीं होती इसी क्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पुनमचंद रैदास ने कहा हार सिखाती है जीवन में सीखने की उम्र नहीं सीखते रहो सुंदर भविष्य आपका स्वागत करेगा इसी क्रम में मनीष वर्मा ,पुष्पा डामोर,जिला खेल प्रभारी महेश सिंह जाडावत ने सम्बोधित किया।
प्रारम्भ में सभी का शाब्दिक स्वागत अभिनंदन श्यामलाल मीणा प्रधानाचार्य अचलपुर ने किया वहीं सुखद अनुभूति के लिये सकारात्मक सोच को सफलता का आधार बताया ।
समापन समारोह में अचलपुर की बालिकाओं द्वारा मनमोहक राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किये ।
आयोजन में जिला खेल प्रभारी महेश सिंह जाडावत जिला शारीरिक संघ द्वारा संयोजक श्यामलाल मीणा ,आयोजक संस्था प्रधान ललीता बलाई व भामाशाह कृष्णा भाई ,नानालाल लोहार व बद्रीलाल लोहार का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर निर्णायक हरीश बारोलिया ,धनपाल धमाका ,कुंवर प्रताप ,अनिता गुप्ता ,स्नेहलता निर्वाण ,मनीष शर्मा लविश राव ,नैनुराम मीणा ,मुकेश सोनी ,दिनेश मीणा ,आशीष पाटीदार ,विकेश पाटीदार ,परवीन शेख ,किरण ,गोपाल मीणा के साथ टीम प्रभारी व विभिन्न समिति शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का प्रतिवेदन मुख्यनिर्णायक गोविंद दुबेला ने प्रस्तुत किया ।
आभार आयोजक विधालय प्रधानाध्याक ललीता बलाई ने किया ।
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक सुरेन्द्र सुमन ने किया।
प्रतियोगिता परिणाम
वालीबाल ,कबड्डी ,खो-खो व रस्साकसी मेंअचलपुर प्रथम घण्टाली द्वितीय रहे वहीं बेडमिण्टन में अचलपुर प्रथम व सालमगढ द्वितीय रहे।