प्रतापगढ़, 5 जनवरी। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर वहां विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी दायमा,नगर परिषद आयुक्त जितेन्द्र मीणा सहित चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने पीएमओ से चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था, चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्यो, शौचालय और सामान्य व्यवस्थाओ की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों को सफाई व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
---