डूंगला, श्री राधा कृष्ण गोशाला कृष्ण नगर आलाखेड़ी में गोवर्धन पूजा के अवसर पर महेश मेनारिया पामना निवासी चित्तौड़गढ़ के द्वारा गौ माता को 1:15 क्विंटल लापसी व गौ भक्तो द्वारा 2:15 क्विंटल खिचड़ी खिलाई गई।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बालाल मेनारिया आलाखेड़ी ने बताया कि गौ माता पूजन के गांव की सभी माताएं बहनें बेटियां श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर पर थाल में पूजन सामग्री व पांच दिए, पांच रोटी, मिठाई, पूजन की थाल सजाए एकत्रित हुई , यही से ग्रामवासी माता बहनें डी जे के साथ गौ शाला पहुंचे। गौ शाला में सभी माताएं बहनें ने सामूहिक गौ आरती के साथ गौ माता का पूजन किया। पूजन के अवसर गौ भक्तो द्वारा गौ माता को सर्दी से बचाने के चद्दर की छाया निर्माण के लिए अपनी इच्छानुसार राशि दान कर रहे। एक गुप्त गौ भक्त द्वारा 51000/ रुपए की राशि गौ शाला में चद्दर डलवाने के लिए दान में दीया।