जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान अमित कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम व तस्करो की धरपकड अभियान के तहत् श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ तथा श्री आशीष कुमार वृताधिकारी प्रतापगढ़ के सुपरविजन में थानाधिकारी दीपक कुमार उ.नि थाना धमोतर के नेतृत्व मे दौराने नाकाबंदी बस से 15 किलो 200 ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना धमोतर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
घटना का विवरण:- दिनांक 17.12.2023 को थानाधिकारी थाना धमोतर मय टीम द्वारा पुलिस
थाना के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। दौराने नाकाबंदी प्रतापगढ़ की तरफ से आ रही एक बस को चैक किया गया। दौराने चैंकिग पुलिस टीम को देखकर एक युवक बस से उतर कर जाने लगा। पुलिस टीम द्वारा बस से उतर कर जाने का कारण पुछने पर कोई संतोषप्रद जवाब नही दिया गया। जिस पर संदिग्ध लगने पर व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौराने युवक के कब्जे से 15 किलो 200 ग्राम अवैध डोडाचुरा मिला जिसे जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना धमोतर पर प्रकरण संख्या 174/2023 धारा 8/15, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:- गिरधर पिता अमरसिह जाति राजपुत उम्र 29 साल निवासी अनन्तवाडा थाना बांदी कुई जिला दौसा।
गठित पुलिस टीमः-
01. श्री दीपक कुमार उनि थानाधिकारी थाना धमोतर
02. श्री दीपक कुमार सउनि थाना धमोतर
03. श्री शंकरलाल हैडकानि. 397 जिला विशेष शाखा (विशेष भुमिका) 04. श्री दिनेश हैडकानि. 294 जिला विशेष शाखा (विशेष भुमिका)
05. श्री अर्जुनसिंह कानि. 67 थाना धमोतर 06. श्री जयपालसिंह कानि. 214 थाना धमोतर
07. श्री जितेन्द्र कानि. 42 थाना धमोतर
08. श्री रविन्द्र कुमार कानि. 628 थाना धमोतर 09. श्री लोकेन्द्रसिंह ड्रा, कानि. 812 थाना धमोतर