कस्टमर्स से धोखाधड़ी पर कड़ा एक्शन, भोपाल के कोलार में सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी सस्पेंड, अब रघु एजेंसी करेगी सप्लाई

Updated on 22-04-2026 01:49 PM

भोपाल। उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के मामले में प्रशासन ने कोलार स्थित सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप सस्पेंड कर दी है। हाल ही में हुई जांच के दौरान एजेंसी के 50 से अधिक सिलिंडरों में कम गैस पाए जाने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद जिला प्रशासन की सिफारिश पर इंडियन ऑयल ने यह कदम उठाया।

7792 उपभोक्ताओं को रघु एजेंसी से अटैच किया गया

एजेंसी बंद होने से कोलार क्षेत्र के करीब 7,792 उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती थी, जिसे देखते हुए उन्हें तत्काल मिसरोद स्थित रघु इंडेन गैस एजेंसी से अटैच कर दिया गया है। अब इसी एजेंसी के माध्यम से क्षेत्र में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

भोपाल में 46 गैस एजेंसियां एक्टिव

उल्लेखनीय है कि भोपाल में कुल 46 गैस एजेंसियां सक्रिय हैं, जिनमें से 20 से अधिक इंडियन ऑयल (इंडेन) की हैं। शहर के लगभग साढ़े चार लाख उपभोक्ता रसोई गैस के लिए इंडेन पर निर्भर हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस चोरी या वजन में कमी करने वाली अन्य एजेंसियों पर भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक क्रोधित साधु ने जिला न्यायालय में पदस्थ एक एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर पर त्रिशूल से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर…
 22 April 2026
भोपाल। सड़क निर्माण के दौरान पेड़ों के चारों ओर उनसे सटाकर कंक्रीट डाले जाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कठोर टिप्पणी करते हुए इसे पेड़ों…
 22 April 2026
भोपाल। निजी अस्पताल की एक नर्स को एम्स भोपाल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिचितों के…
 22 April 2026
भोपाल। प्रदेश और आसपास बने मौसमी तंत्र ने गर्मी को लॉक कर दिया है। इसकी वजह से तीखी धूप से दिन में तपी धरती को रात में भी राहत नहीं मिल…
 22 April 2026
 भोपाल। राजधानी के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक मार्ग होशंगाबाद रोड को ट्रैफिक के भारी दबाव से स्थायी निजात दिलाने के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया गया है। भोपाल विकास प्राधिकरण…
 22 April 2026
भोपाल। राजधानी में अपराधी बेखौफ हो चले हैं। निशातपुरा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह आठ बजे घर में घुसकर एक बदमाश ने वृद्ध महिला का सिर फोड़ दिया। उसके बाद उनके…
 22 April 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों के विषयवार आंकड़े जारी कर दिए हैं। सामने आया है कि दोनों कक्षाओं में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों…
 22 April 2026
भोपाल। भोपाल में नया एकीकृत टर्मिनल बनने के 15 साल बाद भी तीसरे एयरलाइंस ऑपरेटर की सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। देहरादून, उदयपुर, जम्मू एवं जयपुर तक लंबे समय…
 22 April 2026
भोपाल। उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के मामले में प्रशासन ने कोलार स्थित सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप सस्पेंड कर दी है। हाल ही में हुई…
Advt.