रामायणम्: यश बनेंगे अब तक के सबसे अनोखे रावण, महाज्ञानी योद्धा, दयालु राजा और शिव भक्त की दिखेगी छवि

Updated on 07-04-2026 01:00 PM
'रामायणम्' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में लॉस एंजिल्स और मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में रणबीर कपूर के किरदार 'राम' का पहला टीजर जारी किया। फिल्म इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुकी है, ऐसे में निर्देशक नितेश तिवारी ने बताया है कि उनकी फिल्म रावण को एक बड़े खलनायक के रूप में दिखाने के बजाय, अधिक लेयर्स में और मानवीय रूप में दिखाएगी। आपको बता दें कि 'केजीएफ' स्टार यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म निर्माता के अनुसार, यश का अभिनय न केवल रावण के बुरे पहलुओं को दिखाएगा, बल्कि भगवान शिव के प्रति उनकी भक्ति, संगीत का टैलेंट और एक सक्षम शासक के रूप में उनके गुणों को भी दिखाएगा- साथ ही यह भी दिखाएगा कि कैसे अहंकार और क्रोध अंत नें उसके पतन का कारण बनते हैं। लॉस एंजिल्स में फिल्म के टीजर लॉन्च के मौके पर बोलते हुए नितेश तिवारी ने कोलाइडर से कहा, 'देखिए, रावण के जीवन के कई पहलू थे। वह एक महान योद्धा था, एक कुशल संगीतकार था, एक विद्वान था, एक दयालु राजा था... एक महान शिव भक्त था।'

रणबीर कपूर ने की यश की तारीफ

इसी कार्यक्रम में रणबीर कपूर ने यश के रावण के किरदार में ढलने की तारीफ करते हुए उनकी दमदार प्रेजेंस की सराहना की।

'रामायणम्' में यश भी हैं भागीदार

दिलचस्प बात यह है कि यश इस प्रोजेक्ट में निर्माता के तौर पर भी शामिल हैं। अप्रैल 2025 में अपनी भागीदारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने वैरायटी को बताया, 'भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर दिखाने वाली फिल्में बनाना मेरी लंबे समय से ख्वाहिश रही है। इसी उद्देश्य से मैं लॉस एंजिल्स में एक बेहतरीन वीएफएक्स स्टूडियो के साथ साझेदारी करने गया था, और मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि इसके पीछे एक भारतीय ही सबसे बड़ी शक्ति थे।'


'रामायणम्' की कास्ट और रिलीज

'रामायणम्' में साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे, इनके अलावा रणबीर भगवान राम के किरदार में हैं। पहले पार्ट को दिवाली 2026 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरे पार्ट के दिवाली 2027 में आने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 13 April 2026
'सुरों की आशा' कहे जाने वाली आशा भोसले ने अपनी अनोखी आवाज से हिंदी सिनेमा को अमर गाने दिए। उनके गाए गाने कभी पुराने नहीं पड़ते बल्कि समय के साथ…
 13 April 2026
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। मासूम शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने देहरादून में डीएवी कॉलेज के एक प्रोग्राम में स्टेज पर…
 13 April 2026
भारतीय सिनेमा की मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं हैं। आशा भोसले का निधन हिंदी सिनेमा और संगीत जगत के लिए भारी क्षति है। करीब सात दशक में…
 13 April 2026
करीना कपूर हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, और यहां उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि यूजर्स के निशाने पर आ गईं। करीना एयरपोर्ट पर लाइन तोड़कर सीधा अंदर…
 13 April 2026
हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका और 'सुरों की मल्लिका' के नाम से मशहूर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। आशा भोसले के पार्थिव शरीर को सोमवार दोपहर 3 बजे…
Advt.