आशा भोसले के निधन पर खान सितारे गम में डूबे, सलमान, शाहरुख और आमिर खान ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Updated on 13-04-2026 01:21 PM
हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका और 'सुरों की मल्लिका' के नाम से मशहूर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। आशा भोसले के पार्थिव शरीर को सोमवार दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है और शाम को 4 बजे शिवाजी पार्क, द ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। सिंगर के निधन की खबर आने के बाद से ही फिल्मी जगत से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री और दुनिया भर से उन्हें चाहने वालों ने शोक जताया है। बॉलीवुड के टॉप स्टार्स खान यानी सलमान, शाहरुख और आमिर ने भी उनके लिए अपना दुख जताया है।

हिंदी सिनेमा में कई बड़े सिंगर हुए हैं, लेकिन आशा भोसले बेहद खास रहीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को रोमांटिक से लेकर भावनात्मक गानों से सजाया।
उनके निधन से हिंदी सिनेमा में सभी की आंखें नम हैं और हर कोई अपने-अपने तरीके से सिंगर को याद कर रहा है। अब सलमान खान और ऋतिक रोशन ने सिंगर के निधन को बड़ी क्षति बताया है।

सलमान खान ने कहा- भारतीय संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आशा ताई को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सिंगर की फोटो शेयर कर लिखा, 'भारतीय संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति। आशा जी के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। एक अतुलनीय आवाज, आपके गीत पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।'

शाहरुख खान ने आशा भोसले के साथ एक बहुत प्यारी फोटो शेयर की

वहीं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक इमोशनल कर देने वाला पोस्ट किया। शाहरुख खान ने आशा भोसले के साथ एक बहुत प्यारी फोटो शेयर की है, जिसमें वे सिंगर के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'आशा ताई के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनकी आवाज भारतीय सिनेमा की आधारशिलाओं में से एक थी और सदियों तक दुनियाभर में गूंजती रहेगी।'

'हमेशा मुझ पर आशीर्वाद और प्यार बरसाया'

एक्टर ने लिखा, 'उन्होंने हमेशा मुझ पर आशीर्वाद और प्यार बरसाया और मैं उन्हें बहुत याद करूंगा। आशा ताई, आपकी आत्मा को शांति मिले, आपको प्यार।" बहुत कम लोग जानते हैं कि एक अवॉर्ड फंक्शन में आशा ताई शाहरुख खान से नाराज हो गई थीं और बैक स्टेज जाकर नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन शाहरुख खान ने सब कुछ संभालते हुए सिंगर ने माफी मांग ली थी।

शाहरुख की फिल्म में आशा ताई के कई गाने

सिंगर आशा भोसले ने शाहरुख खान की फिल्मों में बहुत कम ही गाने गाए, लेकिन जितने भी गाने गाए, वो सदाबहार और दिल को छू लेने वाले थे। उनका 'किताबें बहुत सी पढ़ी होगीं' गाना कॉलेज लाइफ को दोबारा जीने का मौका देता है, जो शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान दोनों पर फिल्माया गया था। फिल्म 'बाजीगर' के इस गाने ने कॉलेज के युवाओं के बीच अलग ही क्रेज पैदा कर दिया था। गाने का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था और आवाज विनोद राठौड़ और आशा ताई की थी। इसके अलावा, आशा भोसले ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का 'जरा सा झूम लूं मैं' और 'दिल तो पागल है' का 'ले गई' गाने में भी अपनी प्यारी आवाज दी थी। 'जरा सा झूम लूं मैं' में शाहरुख और काजोल की मस्ती पर, जबकि 'ले गई' करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था।

आमिर खान बोले- मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं

वहीं आमिर खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। यह बहुत दुखद क्षण है और एक बहुत बड़ी क्षति है। यह एक युग का अंत है। लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और आशा भोसले, इन चार महान गायकों के जाने से ऐसा लगता है जैसे एक युग का अंत हो गया है। मेरी संवेदनाएं देश में उनके फैंस और परिवार के साथ हैं। हम उनके लिए दिल से प्रार्थना करते हैं।'

आशा भोसले के लिए बोले ऋतिक रोशन

वहीं, एक्टर ऋतिक रोशन का कहना है कि आज एक अनमोल रत्न खो गया है। उन्होंने अपनी और आशा ताई की फोटो पोस्ट कर लिखा, 'आज भारत ने एक अनमोल रत्न खो दिया। आशा जी न केवल एक महान हस्ती थीं, जिनसे मुझे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, बल्कि वे मेरे जीवन में एक शांत और निरंतर उपस्थिति भी थीं, जो हमेशा मेरे भले के बारे में सोचती थीं, एक आश्वस्त करने वाली और स्थिर शक्ति थीं और सबसे स्नेहपूर्ण आलिंगन देने वाली थीं।' उन्होंने आगे लिखा, 'आशा जी, मैं आपको बहुत याद करूंगा। अनमोल यादों और आपके सदाबहार गीतों के लिए धन्यवाद। आप भारतीय पार्श्व गायन की रानी थीं और हमेशा रहेंगी। मेरी हार्दिक संवेदनाएं भोसले परिवार के साथ हैं। आशा जी, आपकी आत्मा को शांति मिले।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 13 April 2026
'सुरों की आशा' कहे जाने वाली आशा भोसले ने अपनी अनोखी आवाज से हिंदी सिनेमा को अमर गाने दिए। उनके गाए गाने कभी पुराने नहीं पड़ते बल्कि समय के साथ…
 13 April 2026
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। मासूम शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने देहरादून में डीएवी कॉलेज के एक प्रोग्राम में स्टेज पर…
 13 April 2026
भारतीय सिनेमा की मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं हैं। आशा भोसले का निधन हिंदी सिनेमा और संगीत जगत के लिए भारी क्षति है। करीब सात दशक में…
 13 April 2026
करीना कपूर हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, और यहां उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि यूजर्स के निशाने पर आ गईं। करीना एयरपोर्ट पर लाइन तोड़कर सीधा अंदर…
 13 April 2026
हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका और 'सुरों की मल्लिका' के नाम से मशहूर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। आशा भोसले के पार्थिव शरीर को सोमवार दोपहर 3 बजे…
Advt.