'दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं' पटना में बंद कमरे में लटकी मिली JEE की तैयारी कर रहे छात्र की लाश

Updated on 22-04-2026 02:49 PM
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में अपनी जान देने वाले छात्र के सुसाइड नोट में ये बातें लिखी हुई हैं। छात्र JEE की तैयारी कर रहा था। लेकिन रिजल्ट में उसे कामयाबी नहीं मिली। इसके चलते छात्र ने अपने कमरे में पंखे से लटकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी की सूचना मृतक छात्र के परिवार वालों की दी गई है।

गया जिले के रहने वाला है छात्र

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र का पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जो गयाजी जिले का रहने वाला है। वो अपने दो चचेरे भाइयों के साथ किराए के रूम में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

अपने दो चचेरे भाइयों के साथ रहता था छात्र

पटना पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो रूम का दरवाजा बंद था। पूछने पर पता चला कि रूम में तीन लड़के रहते हैं। इसमें मृतक छात्र के दो चचेरे भाई हैं। सभी जेईई की तैयारी करते है। सौरभ अपने चचेरे भाईयों मुकेश कुमार और अक्षय कुमार के साथ ही कोचिंग जाता था।

दोनों भाई कोचिंग गए, इधर छात्र ने कर ली खुदकुशी

हर दिन तीनों एक साथ कोचिंग जाया करते थे, लेकिन घटना वाले दिन सौरभ कोचिंग नहीं गया था। उसके दोनों भाई मुकेश और अक्षय कोचिंग गए थे। इसी दौरान सौरभ ने खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो दरवाजा बंद था। रूम के वेंटिलेटर से अंदर देखा तो पता चला सौरभ ने फांसी लगा ली है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस वजह से प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
 22 April 2026
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
 22 April 2026
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
 22 April 2026
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
 22 April 2026
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…
 13 April 2026
नई दिल्ली: बिहार में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की उस याचिका को खारिज कर दिया…
 13 April 2026
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के नोएडा में जारी श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन का असर गाजियाबाद तक देखने को मिल रहा है। श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हुए…
 13 April 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी की सड़कों पर 'सुरक्षित अहसास' का दम भरने वाली खाकी के दावे अब खोखले साबित हो रहे हैं। प्रदेश में सरकार ने निर्भया स्क्वॉड के साथ 'कालिका यूनिट'…
 13 April 2026
श्रीनगर: कश्मीर की तीन यूनिवर्सिटी ने अमेरिका स्थित एनजीओ ‘कश्मीर केयर फाउंडेशन’ (केसीएफ) के साथ अपने एकेडमिक समझौते खत्म कर दिए हैं। यह कदम आंतरिक समीक्षा के बाद उठाया गया है।…
Advt.