बुक के साथ जबरन कॉपी की बिक्री: अभिभावकों की जेब पर डाका?

Updated on 16-04-2026 08:46 AM
स्कूल संचालक एवं पुस्तक विक्रेता की सांट गांठ शिक्षा बनी पैसों का जरिया?

संजय अग्रवाल // हरदा जिले में स्कूलों और बुक विक्रेताओं की मिलीभगत का एक और मामला सामने आया है, जहां छात्रों और अभिभावकों को किताबों के साथ जबरदस्ती कॉपियां भी खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यदि कोई अभिभावक कॉपी लेने से मना करता है, तो उसे किताबें देने से भी साफ इनकार कर दिया जाता है। अभिभावकों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित लूट का तरीका बन चुका है, जिसमें जरूरत से ज्यादा और महंगी कॉपियां थोप दी जाती हैं। कई लोगों ने बताया कि वे सिर्फ निर्धारित किताबें खरीदना चाहते थे, लेकिन दुकानदारों ने “पूरा सेट” लेने की शर्त रख दी।
इस जबरदस्ती के चलते गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की मनमानी न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि अभिभावकों के अधिकारों का भी हनन है।
शिक्षा विभाग और प्रशासन की चुप्पी इस पूरे मामले में कई सवाल खड़े करती है। आखिर कब तक इस तरह की खुली लूट जारी रहेगी? अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो यह प्रथा और भी विकराल रूप ले सकती है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब और बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक क्रोधित साधु ने जिला न्यायालय में पदस्थ एक एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर पर त्रिशूल से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर…
 22 April 2026
भोपाल। सड़क निर्माण के दौरान पेड़ों के चारों ओर उनसे सटाकर कंक्रीट डाले जाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कठोर टिप्पणी करते हुए इसे पेड़ों…
 22 April 2026
भोपाल। निजी अस्पताल की एक नर्स को एम्स भोपाल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिचितों के…
 22 April 2026
भोपाल। प्रदेश और आसपास बने मौसमी तंत्र ने गर्मी को लॉक कर दिया है। इसकी वजह से तीखी धूप से दिन में तपी धरती को रात में भी राहत नहीं मिल…
 22 April 2026
 भोपाल। राजधानी के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक मार्ग होशंगाबाद रोड को ट्रैफिक के भारी दबाव से स्थायी निजात दिलाने के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया गया है। भोपाल विकास प्राधिकरण…
 22 April 2026
भोपाल। राजधानी में अपराधी बेखौफ हो चले हैं। निशातपुरा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह आठ बजे घर में घुसकर एक बदमाश ने वृद्ध महिला का सिर फोड़ दिया। उसके बाद उनके…
 22 April 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों के विषयवार आंकड़े जारी कर दिए हैं। सामने आया है कि दोनों कक्षाओं में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों…
 22 April 2026
भोपाल। भोपाल में नया एकीकृत टर्मिनल बनने के 15 साल बाद भी तीसरे एयरलाइंस ऑपरेटर की सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। देहरादून, उदयपुर, जम्मू एवं जयपुर तक लंबे समय…
 22 April 2026
भोपाल। उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के मामले में प्रशासन ने कोलार स्थित सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप सस्पेंड कर दी है। हाल ही में हुई…
Advt.