थाना प्रभारी की प्रताड़ना से तंग आकर बुजुर्ग ने थाने में ही खाया जहर?

Updated on 03-05-2026 12:23 PM

परिजनों का आरोप थाना प्रभारी मुकेश गौड़ हे मौत का जिम्मेदार।


संजय अग्रवाल संपादक // क्षेत्र के टिमरनी थाना में एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर थाने परिसर में ही जहर खा लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले छीदगांव के पास रेलवे ट्रैक पर पांच गायों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था, जिसकी जांच टिमरनी पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसी मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति को संदेह के आधार पर बार-बार थाने बुलाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी मुकेश गौड़ द्वारा बुजुर्ग को रोजाना बयान के नाम पर थाने बुलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। लगातार दबाव और अपमान से तंग आकर बुजुर्ग ने आखिरकार थाने में ही जहर खा लिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका साफ कहना है कि
“थाना प्रभारी ही इस घटना के जिम्मेदार हैं, यह सीधी-सीधी हत्या के लिए उकसाने जैसा मामला है।”परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस विभाग की एस डी ओ पी का कहना है कि बाहर जाकर जहर खाया। सवाल यह उठता है कि जब व्यक्ति थाने में था तो बाहर जाकर कैसे जहर खाया पुलिस की कार्य प्रणाली पर अनगिनत सवाल खड़े हो रहे हैं? 
🔴 सवालों के घेरे में पुलिस व्यवस्था
क्या एक बुजुर्ग से इस तरह बार-बार पूछताछ करना जरूरी था?
क्या पुलिस ने अपनी जांच में मानवीय संवेदनाओं को नजरअंदाज किया?
आखिर जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
👉 अब देखने वाली बात होगी कि जिले के एसपी  इस मामले में क्या कार्रवाई करते है। और पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है या नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2026
परिजनों का आरोप थाना प्रभारी मुकेश गौड़ हे मौत का जिम्मेदार।संजय अग्रवाल संपादक // क्षेत्र के टिमरनी थाना में एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग…
 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
Advt.