फारस की खाड़ी में जहाजों के लिए डर ही डर! बीमा कंपनियों ने पीछे खींचे हाथ, क्या तेल की कीमतें आसमान छूएंगी?

Updated on 03-03-2026 01:16 PM
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुआ सैन्य तनाव कई देशों तक पहुंच गया है। इससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा की तेजी आई। वहीं कई जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है। वहीं दूसरी ओर बीमा कंपनियों ने भी तेल की बढ़ती कीमतों में आग लगाने की तैयारी कर ली है।

दरअसल, दुनिया के प्रमुख समुद्री बीमाकर्ताओं ने फारस की खाड़ी में प्रवेश करने वाले जहाजों के लिए ‘वॉर-रिस्क’ बीमा कवर वापस लेने का फैसला किया है। ब्लूमबर्ग के अनुसार International Group of Protection and Indemnity Clubs के आधे से अधिक सदस्यों ने नोटिस जारी कर कहा है कि 5 मार्च को लंदन समयानुसार आधी रात से फारस की खाड़ी, आसपास के जलक्षेत्र और ईरानी समुद्री सीमा में प्रवेश करने वाले जहाजों का वॉर-रिस्क इंश्योरेंस स्वतः समाप्त हो जाएगा। यह बदलाव केवल युद्ध जोखिम कवर पर लागू होगा, जबकि अन्य बीमा शर्तें यथावत रहेंगी।

क्या पड़ेगा असर?

वॉर-रिस्क इंश्योरेंस जहाज मालिकों और चार्टर कंपनियों को युद्ध, आतंकवाद और समुद्री डकैती जैसे जोखिमों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा देता है। इसके हटने से शिपिंग कंपनियों की जोखिम गणना बदल जाएगी। ऐसे में इसका ये असर दिखाई दे सकता है:
  • कुछ जहाज मालिक खाड़ी क्षेत्र में जाने से बच सकते हैं।
  • मालभाड़ा दरों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।
  • वैकल्पिक बीमा प्रीमियम बेहद महंगे हो सकते हैं।

क्या महंगा हो जाएगा तेल?

चूंकि इंश्योरेंस खत्म होने से शिपिंग कंपनियां मालभाड़ा दरों में इजाफा कर सकती हैं। ऐसे में इन अतिरिक्त लागतों का असर कच्चे तेल और अन्य वस्तुओं की अंतिम कीमत पर पड़ेगा। यानी तेल महंगा हो जाएगा, जिसका असर आम आदमी की जेब पर भी दिखाई दे सकता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ता खतरा

इंश्योरेंस खत्म होने का निर्णय Persian Gulf (फारस की खाड़ी) के अलावा Gulf of Oman (ओमान की खाड़ी) और Strait of Hormuz (होर्मुज जलडमरूमध्य) से जुड़े समुद्री मार्गों को भी प्रभावित करता है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल ट्रांजिट मार्ग है, जहां से लगभग 20% वैश्विक पेट्रोलियम आपूर्ति गुजरती है। किसी भी तरह की बाधा वैश्विक ऊर्जा बाजारों को झटका दे सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आप शहरों में रहते हैं या महानगर में। यदि आप महीने में एक लाख रुपये की कमाई करते हैं तो जीवन आराम से कट सकता है। वह किराये…
 05 March 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। फरवरी में सोने की कीमत में लगातार सातवें महीने तेजी आई। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ…
 03 March 2026
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुआ सैन्य तनाव कई देशों तक पहुंच गया है। इससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा की तेजी आई।…
 03 March 2026
नई दिल्ली: होली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को बंद रहेंगे। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE में इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट…
 03 March 2026
नई दिल्ली: रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाली संस्था EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। इसके साथ ही…
 03 March 2026
नई दिल्ली: सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि स्कैमर्स को पकड़ने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक टेक्नॉलजी का सहारा लिया जा रहा है। खासकर उन 'प्री-इन्वेस्टमेंट'…
Advt.