इंस्टाग्राम रील पर कमेंट करना पड़ा भारी, भोपाल में किशोर पर चाकू और डंडों से जानलेवा हमला

Updated on 13-04-2026 12:15 PM

भोपाल। शाहजहांनाबाद क्षेत्र स्थित वाजपेयी नगर मल्टी क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर चाकूबाजी हो गई। बदमाश की इंस्टाग्राम रील पर मल्टी में रहने वाले किशोर ने कमेंट कर दिया तो बदमाश और उसके साथियों ने घेरकर युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। घायल किशोर को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

वेटर का काम करने वाले बादल को आरोपियों ने घेरा

पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय बादल सूर्यवंशी वाजपेयी नगर मल्टी में रहता है और शादी-पार्टियों में वेटर का काम करता है। कुछ समय पहले उसने पड़ोस में रहने वाले बदमाश सुरेश की इंस्टाग्राम रील पर कमेंट किया था, जिससे सुरेश नाराज था। शनिवार रात जब बादल काम से लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी मुलाकात सुरेश और उसके साथी यश, संदीप, चेतन उर्फ जहर और बच्चा भोपाली से हो गई।

चाकू से हाथ और कलाई पर किए वार

बताया जा रहा है कि इस दौरान कमेंट को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए बादल के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने डंडों और पाइप से हमला किया, वहीं संदीप और चेतन ने चाकू निकालकर उसके हाथ और कलाई पर वार कर दिए। हमले में बादल गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

थाना प्रभारी उमेशपाल सिंह चौहान ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार बदमाशों की लोकेशन का पता लगाया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक क्रोधित साधु ने जिला न्यायालय में पदस्थ एक एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर पर त्रिशूल से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर…
 22 April 2026
भोपाल। सड़क निर्माण के दौरान पेड़ों के चारों ओर उनसे सटाकर कंक्रीट डाले जाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कठोर टिप्पणी करते हुए इसे पेड़ों…
 22 April 2026
भोपाल। निजी अस्पताल की एक नर्स को एम्स भोपाल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिचितों के…
 22 April 2026
भोपाल। प्रदेश और आसपास बने मौसमी तंत्र ने गर्मी को लॉक कर दिया है। इसकी वजह से तीखी धूप से दिन में तपी धरती को रात में भी राहत नहीं मिल…
 22 April 2026
 भोपाल। राजधानी के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक मार्ग होशंगाबाद रोड को ट्रैफिक के भारी दबाव से स्थायी निजात दिलाने के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया गया है। भोपाल विकास प्राधिकरण…
 22 April 2026
भोपाल। राजधानी में अपराधी बेखौफ हो चले हैं। निशातपुरा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह आठ बजे घर में घुसकर एक बदमाश ने वृद्ध महिला का सिर फोड़ दिया। उसके बाद उनके…
 22 April 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों के विषयवार आंकड़े जारी कर दिए हैं। सामने आया है कि दोनों कक्षाओं में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों…
 22 April 2026
भोपाल। भोपाल में नया एकीकृत टर्मिनल बनने के 15 साल बाद भी तीसरे एयरलाइंस ऑपरेटर की सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। देहरादून, उदयपुर, जम्मू एवं जयपुर तक लंबे समय…
 22 April 2026
भोपाल। उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के मामले में प्रशासन ने कोलार स्थित सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप सस्पेंड कर दी है। हाल ही में हुई…
Advt.