दबंग थाना प्रभारी की सख्ती से टूटा अवैध उत्खनन का नेटवर्क, पोकलेन मशीन जप्त कर माफियाओं पर कसा शिकंजा

Updated on 16-04-2026 08:34 AM

थाना प्रभारी कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध उत्खनन करता में मचा हडकम 


संजय अग्रवाल // क्षेत्र में लंबे समय से राजस्व विभाग और माइनिंग विभाग की कथित मिलीभगत के चलते अवैध उत्खनन का खेल बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा था। शिकायतों और चर्चाओं के बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी से यह गोरखधंधा लगातार फल-फूल रहा था, जिससे शासन को भारी राजस्व हानि हो रही थी।लेकिन अब पुलिस ने इस पूरे खेल पर बड़ा प्रहार किया है। रहटगांव थाना प्रभारी मनोज दुबे ने सख्त रुख अपनाते हुए टीम के साथ अचानक दबिश दी और मौके पर चल रही पोकलेन मशीन को जप्त कर लिया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से उत्खनन माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार, यह अवैध उत्खनन लंबे समय से बिना किसी वैध अनुमति के जारी था, लेकिन संबंधित विभागों की अनदेखी के चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। ऐसे में थाना प्रभारी की यह कार्रवाई पूरे मामले में निर्णायक साबित हो रही है।

जनता में सराहना, विभागों पर सवाल

स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी की इस ईमानदार और साहसिक कार्रवाई की खुलकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि जब अन्य विभाग आंख मूंदे बैठे थे, तब पुलिस ने आगे बढ़कर कानून का पालन सुनिश्चित किया। थाना प्रभारी की सक्रियता ने यह संदेश साफ कर दिया है कि अवैध गतिविधियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत है कि अन्य विभाग भी इसी तरह जिम्मेदारी निभाएं, ताकि क्षेत्र में पूरी तरह से अवैध उत्खनन पर रोक लग सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक क्रोधित साधु ने जिला न्यायालय में पदस्थ एक एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर पर त्रिशूल से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर…
 22 April 2026
भोपाल। सड़क निर्माण के दौरान पेड़ों के चारों ओर उनसे सटाकर कंक्रीट डाले जाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कठोर टिप्पणी करते हुए इसे पेड़ों…
 22 April 2026
भोपाल। निजी अस्पताल की एक नर्स को एम्स भोपाल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिचितों के…
 22 April 2026
भोपाल। प्रदेश और आसपास बने मौसमी तंत्र ने गर्मी को लॉक कर दिया है। इसकी वजह से तीखी धूप से दिन में तपी धरती को रात में भी राहत नहीं मिल…
 22 April 2026
 भोपाल। राजधानी के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक मार्ग होशंगाबाद रोड को ट्रैफिक के भारी दबाव से स्थायी निजात दिलाने के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया गया है। भोपाल विकास प्राधिकरण…
 22 April 2026
भोपाल। राजधानी में अपराधी बेखौफ हो चले हैं। निशातपुरा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह आठ बजे घर में घुसकर एक बदमाश ने वृद्ध महिला का सिर फोड़ दिया। उसके बाद उनके…
 22 April 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों के विषयवार आंकड़े जारी कर दिए हैं। सामने आया है कि दोनों कक्षाओं में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों…
 22 April 2026
भोपाल। भोपाल में नया एकीकृत टर्मिनल बनने के 15 साल बाद भी तीसरे एयरलाइंस ऑपरेटर की सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। देहरादून, उदयपुर, जम्मू एवं जयपुर तक लंबे समय…
 22 April 2026
भोपाल। उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के मामले में प्रशासन ने कोलार स्थित सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप सस्पेंड कर दी है। हाल ही में हुई…
Advt.