तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों कलाकारों ने फिल्म इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक के बढ़ते गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई।

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मुलाकात की जानकारी दी। गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए सरकार की ओर से सख्त नियम और कड़े दंड का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही, मामले में औपचारिक लिखित आवेदन जमा करने की सलाह दी।

‘डीपफेक कलाकारों के लिए खतरा’


चिरंजीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह से मिलना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने गृह मंत्री को बताया कि डीपफेक और एआई का गलत इस्तेमाल कलाकारों के अधिकारों, आत्मसम्मान और क्रिएटिव कंटेंट के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

चिरंजीवी के मुताबिक, अमित शाह ने पूरे मामले को ध्यान से सुना और आश्वस्त किया कि सरकार इस पर जल्द से जल्द कड़े कदम उठाएगी। गृह मंत्री ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को फिल्म उद्योग और सरकार के बीच इस मुद्दे पर तालमेल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।


चिरंजीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह से मिलना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने गृह मंत्री को बताया कि डीपफेक और एआई का गलत इस्तेमाल कलाकारों के अधिकारों, आत्मसम्मान और क्रिएटिव कंटेंट के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

चिरंजीवी के मुताबिक, अमित शाह ने पूरे मामले को ध्यान से सुना और आश्वस्त किया कि सरकार इस पर जल्द से जल्द कड़े कदम उठाएगी। गृह मंत्री ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को फिल्म उद्योग और सरकार के बीच इस मुद्दे पर तालमेल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

राम चरण बोले- गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया

मुलाकात के बाद राम चरण ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए खुशी जताई। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का सकारात्मक रुख और समस्या की गंभीरता को समझना पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए राहत देने वाला कदम है।

राम चरण के अनुसार, गृह मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि फर्जी कंटेंट बनाने वालों और इसका गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द कलाकारों की सुरक्षा के लिए ठोस गाइडलाइन्स लागू की जाएंगी।

हाल ही में जान्हवी कपूर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ

हाल ही में फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ का AI से बनाया गया मॉर्फ्ड (डीपफेक) वीडियो वायरल हुआ था। यह गाना जान्हवी कपूर पर फिल्माया गया था। कई एक्टर्स ने इसे बेहद घिनौना और शर्मनाक बताया था।


चिरंजीवी ने भी वीडियो पर जताई थी नाराजगी

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी गाने ‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक AI वीडियो के वायरल होने पर कड़ी नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने ऐसे कंटेंट को क्रूर, शर्मनाक और पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी एक महिला या फिल्म से जुड़ा मामला नहीं है। आज किसी और के साथ हुआ है, कल यह आपके, मेरे या किसी जानने वाले के साथ भी हो सकता है।

चिरंजीवी ने कहा कि ऐसे वीडियो बनाने और जानबूझकर उन्हें फैलाने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसे मजाक या मनोरंजन मानने से भी इनकार किया। उन्होंने तेलुगु फिल्म चैंबर, प्रोड्यूसर्स काउंसिल और इंडस्ट्री संस्थाओं के साथ मिलकर एक कमेटी और सपोर्ट सेल बनाने की बात कही। यह टीम साइबर क्राइम अधिकारियों के साथ काम करेगी।

उन्होंने लोगों से वीडियो को देखने, डाउनलोड करने या शेयर करने के बजाय संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर क्राइम अधिकारियों को रिपोर्ट करने की अपील की।


रश्मिका मंदाना का वीडियो वायरल होने पर मचा था बवाल

इससे पहले 2023 में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पूरे देश में एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर बहस छिड़ गई थी।


रश्मिका ने इस घटना का खुलकर विरोध किया था। इसके बाद जनवरी 2024 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर से बीटेक ग्रेजुएट 24 वर्षीय ईमानी नवीन को गिरफ्तार किया था, जिसने रश्मिका का वीडियो बनाकर अपलोड किया था।


बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने अपने पेज से दीया मिर्जा का दिवाली पर पटाखे न फोड़ने की अपील वाला वीडियो हटा दिया है।