PM मोदी के लिए इजरायल की संसद में क्यों मचा घमासान? भारत का विरोध नहीं फिर क्यों बॉयकॉट पर अड़ा विपक्ष

Updated on 24-02-2026 01:49 PM
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले इजरायल की संसद में घमासान मचा हुआ है। इजरायल में विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि वे नेसेट (इजरायल की संसद) में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का बहिष्कार करेंगी। विवाद की शुरुआत नेसेट स्पीक आमिर ओहाना के उस कदम से हुई, जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के प्रेसीडेंट को स्पेशल सेशन में शामिल होने के लिए नहीं बुलाने का फैसला किया है। विपक्ष ने कहा कि नेतन्याहू सरकार सुप्रीम कोर्ट के प्रेसीडेंट को नजरअंदाज कर रही है, ऐसे में उनके लिए भारतीय प्रधानमंत्री के संबोधन में शामिल होना संभव नहीं होगा।

विपक्ष के बहिष्कार ने भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर एक असहज स्थिति पैदा कर दी है। इजरायल के दोस्त देश के नेता के संबोधन के दौरान आधी संसद का खाली रहना एक गलत संदेश देगा। इस स्थिति से बचने के लिए एक प्लान तैयार हो रहा है। इजरायली ब्रॉडकास्टर KAN न्यूज ने सोमवार को बताया कि स्पीकर आमिर ओहाना खाली सीटों को भरने के लिए पूर्व सांसदों को बुलाने की योजना बना रहे हैं।

भारत का विरोध में नहीं है विपक्ष

नेतन्याहू सरकार विपक्ष के कदम को घरेलू राजनीति में विदेशी दोस्त को घसीटने से जोड़ रही है। हालांकि, विपक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया है और साफ करने की कोशिश की है कि वह भारत या प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में नहीं है। लैपिड ने सोमवार को एक्स पर लिखा, 'हम सेशन में रहना चाहते हैं। हमें सेशन में रहने की जरूरत है।' उन्होंने नेतन्याहू से आग्रह किया कि वे यह पक्का करें कि सुप्रीम कोर्ट के प्रेसीडेंट को बुलाया जाए, ताकि विपक्ष हिस्सा ले सके। इसके पहले उन्होंने गुरुवार को नेसेट में कहा कि विपक्ष भारत को शर्मिंदा नहीं करना चाहता।

विपक्ष के बॉयकॉट पर उठे सवाल

इजरायली विपक्ष के बॉयकॉट को लेकर कुछ गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं। खास बात है कि पूर्व में ऐसी ही स्थिति में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली संसद को संबोधित किया था, लेकिन तब विपक्ष इसमें शामिल हुआ था। उस समय में यित्जाक अमिक तो बुलाया नहीं गया था।
इजरायली स्पीकर ओहाना ने विपक्ष की धमकी को एक नाजायज हथियार बताया है। उन्होंने कहा कि लैपिड ऐसा करके 'दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों में से एक (भारत) के साथ इजरायल के रिश्तों को नुकसान न पहुंचाएं।' उन्होंने यह भी कहा कि लैपिड को भारतीय दूतावास को यह बताना चाहिए कि उन्होंने राष्ट्रपति माइली और राष्ट्रपति ट्रंप के सम्मान में हुए स्पेशल सेशन का बॉयकॉट क्यों नहीं किया, लेकिन वह उनके प्रधानमंत्री का बहिष्कार करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट चीफ को लेकर क्यों विवाद?

जनवरी 2025 में यित्जाक अमिक के सुप्रीम कोर्ट का प्रेसीडेंट चुने जाने के बाद से ही नेतन्याह सरकार की उनसे ठनी हुई है। जस्टिन मिनिस्टर यारिव लेविन ने उनकी अथॉरिटी को मानने से इनकार कर दिया। बाद में लेविन ने अमित से मिलने या कोर्ट हेड के तौर पर संबोथित करने से भी इनकार कर दिया। यहां तक कि स्टेट गजट में चीफ जस्टिस के तौर पर उनकी नियुक्ति को प्रकाशित भी नहीं किया। इस बॉयकॉट की वजह से अमित को नेसेट के कई कार्यक्रमों से बाहर रखा गया है। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के दूसरे नेताओं के भाषण भी शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन)…
Advt.