आंकड़े बताते हैं दो अलग कहानियां, हेड टू हेड में भारत आगे तो टी20 विश्व कप में मामला बिल्कुल अलग

Updated on 07-03-2026 12:38 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा। टीम को अभी तक अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी।

भारत vs न्यूजीलैंड हेड टू हेड

टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 18 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है, जिसमें दो जीत सुपर ओवर की भी हैं। वहीं, 11 मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा था और बारिश की वजह से सुपर ओवर नहीं हो पाया था। घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 में से 11 मुकाबले जीते हैं।

टी20 विश्व कप में मामला एकतरफा

भारतीय टीम का भले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड पर पलड़ा भारी है लेकिन टी20 विश्व कप में कहानी अलग है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप में अभी तक 3 मुकाबले हुए हैं। तीनों ही मैचों को न्यूजीलैंड ने जीता है। 2007, 2016 और 2021 में हुए टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया है।
टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने भारत में आकर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। भारत ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। 5 मैचों की सीरीज में 6 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना था। भारत ने आखिरी मैच में 271 रन ठोक दिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
 22 April 2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
 22 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
 22 April 2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
 13 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा ने खास उपलब्धि को अपने नाम…
 13 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यह मैच आरसीबी ने 18 रन से अपने नाम…
 13 April 2026
मुंबई: रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला केवल रनों की बरसात के लिए नहीं बल्कि मैदान पर हुई एक अजीबोगरीब घटना के लिए…
 13 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( आरसीबी ) का सामना मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हुआ। वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने…
 13 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 के एक और रोमांचक मुकाबले में आरसीबी की टीम ने जीत हासिल की। आरसीबी ने घर में घुसकर मुंबई की टीम को वानखेड़े स्टेडियम में 18 रन से…
Advt.