इंदौर: दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्या ने मंगलवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ केवल 68 गेंदों में 181 रन बनाए। यह पुरुष टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय खिलाड़ी को सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर और कुल मिलाकर दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। यह 25 वर्षीय सलामी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के लुआंड्रे गिल्बर्ट प्रिटोरियस के 188 रन के विश्व रिकॉर्ड से केवल सात रन पीछे रह गया।
प्रिटोरियस ने पिछले महीने सीएसए प्रो20 कप में यह उपलब्धि हासिल की थी। यही नहीं, आर्या ने किरण नवगिरे के 2021 में महिला सीनियर टी20 ट्रॉफी में 76 गेंदों पर बनाए गए 162 रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा और इस तरह से वह टी20 क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

T20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज


केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा

प्रियांश ने पुरुष टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय खिलाड़ी के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के केएल राहुल के पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ा। राहुल ने इसी साल अप्रैल में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन बनाए थे। आर्या ने 250 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी पारी में 19 छक्के और सात चौके शामिल रहे।
फिन ऐलन के रिकॉर्ड की बराबरी की