मिंट्रा की सीईओ ने दिया रिजाइन, तीन महीने में कई टॉप अधिकारियों ने छोड़ा फ्लिपकार्ट का साथ
Updated on
03-04-2026 12:25 PM
नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट की फैशन ई-रिटेलर कंपनी मिंट्रा की सीईओ नंदिता सिन्हा ने रिजाइन दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। सिन्हा की लीडरशिप में मिंट्रा ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में प्रॉफिट में आई थी और उसके बाद से कंपनी का मुनाफा सुधरा है। जनवरी में मिंट्रा के सीएफओ अभिषेक गुप्ता ने रिजाइन दिया था जबकि मार्च में फ्लिपकार्ट ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरामन ने भी कंपनी को बाय-बाय कह दिया था। वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली फ्लिपकार्ट 12 से 15 महीनों में आईपीओ की तैयारी कर रही है।
मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नंदिता सिन्हा मिंट्रा छोड़ने जा रही हैं। वह एक दशक से भी अधिक समय से मिंट्रा के साथ जुड़ी थीं और उन्हें 2022 में मिंट्रा का सीईओ बनाया गया था। एक सूत्र ने बताया कि सिन्हा अगले कुछ हफ्तों में कंपनी छोड़ सकती हैं। उनकी जगह शेरोन पेस को कमान सौंपी जा सकती है जो अभी फ्लिपकार्ट फैशन की हेड हैं। पेस नवंबर 2025 तक मिंट्रा में चीफ बिजनेस ऑफिसर थीं।
कैसे हुई शुरुआत?
इस बारे में फ्लिपकार्ट और मिंट्रा ने उन्हें भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। सिन्हा ने भी उन्हें भेजे गए मैसेज का जवाब नहीं दिया। फ्लिपकार्ट की स्थापना सचिन और बिन्नी बंसल ने की थी। 2018 में अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर में खरीदी थी। फ्लिपकार्ट ने हाल में अपना होल्डिंग स्ट्रक्चर सिंगापुर से भारत शिफ्ट किया है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत नाकाम होने के बाद अब सीजफायर खतरे में पड़ गया है। अमेरिका की नेवी होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी की तैयारी कर रही है…
नई दिल्ली: सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को सुबह-सुबह बड़ी गिरावट आई। एमसीएक्स पर जहां जून डिलीवरी वाला सोना बाजार खुलते ही प्रति 10 ग्राम 1100 रुपये से ज्यादा गिर गया।…
नई दिल्ली: प्राइमरी शेयर बाजार में इस हफ्ते सुस्ती दिखाई दे रही है। इस हफ्ते सिर्फ दो नए आईपीओ खुलेंगे। इनमें एक आईपीओ मेन बोर्ड से और दूसरा एसएमई सेगमेंट से…
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता नाकाम होने से आज घरेलू बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,600 अंक से अधिक गिरावट आई…