ईरान ने दूसरा अमेरिकी F-35 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा, कहा- पायलट का बचना मुश्किल

Updated on 03-04-2026 12:11 PM
तेहरान: ईरान ने अमेरिका का शक्तिशाली F-45 स्टील्थ फाइटर जेट मार गिराने का दावा किया है। ईरान की अर्ध-सरकारी एजेंसी मेहर न्यूज ने बताया कि ईरानी बलों ने अमेरिका का दूसरा F-35 लड़ाकू विमान मार गिराया है। एजेंसी ने यह भी दावा कि पायलट को गंभीर चोटें आई हैं और उसके बचने की संभावना कम ही है। अभी तक अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस बारे में कोई बयान या टिप्पणी नहीं की है।

ईरानी एयर डिफेंस ने बनाया निशाना

ईरान के खतम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, सेंट्रल ईरान के क्षेत्र में दूसरा अमेरिकी एफ-35 स्टील्थ फाइटर मार गिराया गया। बयान में कहा कि एफ-35 लाइटनिंग-II को ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने निशाना बनाया। यह फाइटर जेट ब्रिटेन में रॉयल एयर फोर्स लेकनहीथ से जुड़े एक स्क्वाड्रन का हिस्सा था।

ईरान ने पहले भी बनाया था निशाना

ईरान ने इसके दो सप्ताह पहले दावा किया था उसने एक अमेरिकी F-35 लाइटनिंग-2 विमान पर हमला किया था। 19 मार्च को सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि अमेरिका एक एफ-35 फाइटर जेट ईरान के ऊपर युद्ध मिशन पर था, जब उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हॉकिन्स ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और जांच की जा रही है। CNN ने दो सूत्रों के हवाले से बताया था कि विमान पर ईरान की तरफ से हमला हुआ था।

F-35 के दबदबे पर खतरा

एफ-35 को अमेरिका के सबसे आधुनिक और शक्तिशाली विमानों में गिना जाता है। अगर ईरान का दावा सच होता है तो अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट के वर्चस्व के लिए बड़ा झटका होगा। ईरान के खिलाफ संघर्ष में अमेरिका और इजरायल दोनों ही F-35 फाइटर जेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस विमान की कीमत 10 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 13 April 2026
सिंगापुर: सिंगापुर ने दो टूक शब्दों में कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान से कोई भी बातचीत नहीं की जाएगी। सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने ये बात देश…
 13 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा है कि 'उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि पाकिस्तान में शांति वार्ता नाकाम होने के बाद ईरान बातचीत…
 13 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को मिलिट्री सेक्रेटरी मेजर-जनरल रोमन गोफमैन को मोसाद के अगले प्रमुख के तौर पर मंजूरी दे दी है। गोफमैन 2 जून को…
 13 April 2026
बेरूत: इजरायल और लेबनान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। हिज्बुल्लाह और इजरायल डिफेंस फोर्स के बीच लगातार हमले न केवल सीमा को अस्थिर कर…
 13 April 2026
काठमांडू: नेपाल ने कभी बड़ी उम्मीद से घरेलू एयरलाइंस के बेड़े को मजबूत करने के लिए चीन में बने विमानों पर भरोसा किया था, लेकिन अब यह इसके लिए सिरदर्द साबित…
Advt.