होर्मुज में संकट तो भारत ने बदला रास्ता, रूसी तेल का आयात बढ़ा, दूसरे देशों से भी भर-भरकर आए टैंकर

Updated on 03-04-2026 12:18 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने रूस और दूसरे देशों से तेल का आयात बढ़ा दिया है। मार्च में रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फरवरी की तुलना में 90% बढ़ गया है। यह वृद्धि तब हुई है जब ईंधन आपूर्ति बाधाओं के कारण भारत के कुल तेल आयात में लगभग 15% की गिरावट दर्ज की गई है।ऊर्जा आपूर्ति के मुख्य रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में बाधा आने के कारण भारत की LPG (रसोई गैस) के आयात में 40% की भारी गिरावट आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक प्राकृतिक गैस (LNG) की शिपमेंट में भी कमी देखी गई है, जिसके चलते नई दिल्ली को वैकल्पिक स्रोतों की तलाश करनी पड़ रही है।

क्यों बढ़ी रूसी तेल की मांग?

  • मार्च में रूसी तेल के आयात में तेजी आने की मुख्य वजह अमेरिका की ओर से दी गई 30 दिनों की अस्थाई छूट है।
  • इस छूट के तहत समुद्र में पहले से मौजूद उन तेल जहाजों की खरीद की अनुमति दी गई थी, जिन पर बैन लगे थे।
  • इसके अलावा भारत ने अंगोला, गैबॉन, घाना और कांगो जैसे अफ्रीकी देशों से भी आयात बढ़ाया है।

एलएनजी सप्लाई में बड़ी गिरावट

कतर ने फोर्स मेज्योर (किन्हीं कारणों से बैन का पालन न कर पाना) घोषित कर दिया है, जिससे भारत को मिलने वाली LNG सप्लाई में 92% की भारी गिरावट आई। इसकी भरपाई अमेरिका, ओमान और नाइजीरिया से आयात बढ़ाकर की जा रही है।

सरकार ने उठाए बड़े कदम

देश में LPG की कमी से निपटने के लिए सरकार ने घरेलू स्तर पर कई कदम उठाए हैं। ये इस प्रकार हैं:
  • घरेलू उत्पादन बढ़ाया गया।
  • कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सप्लाई सीमित की गई।
  • 33.2 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

आगे क्या है उम्मीद?

डेटा एनालिटिक्स फर्म केप्लर (Kpler) के अनुसार रूस से तेल की खरीद अप्रैल में भी जारी रहने की संभावना है। साथ ही भारत अप्रैल से वेनेजुएला और ईरान से भी तेल खरीदने पर विचार कर सकता है, जिससे मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) से होने वाली सप्लाई के जोखिम को कम किया जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 13 April 2026
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत नाकाम होने के बाद अब सीजफायर खतरे में पड़ गया है। अमेरिका की नेवी होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी की तैयारी कर रही है…
 13 April 2026
नई दिल्‍ली: सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को सुबह-सुबह बड़ी गिरावट आई। एमसीएक्स पर जहां जून डिलीवरी वाला सोना बाजार खुलते ही प्रति 10 ग्राम 1100 रुपये से ज्यादा गिर गया।…
 13 April 2026
नई दिल्ली: प्राइमरी शेयर बाजार में इस हफ्ते सुस्ती दिखाई दे रही है। इस हफ्ते सिर्फ दो नए आईपीओ खुलेंगे। इनमें एक आईपीओ मेन बोर्ड से और दूसरा एसएमई सेगमेंट से…
 13 April 2026
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता नाकाम होने से आज घरेलू बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,600 अंक से अधिक गिरावट आई…
Advt.